इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक की हुई बैठक, बीसी संघ के अध्यक्ष बने जयकिशोर

दुमका । रविवार को एस के वाटिका दुमका में इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक द्वारा एक बैठक की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से इंडियन बैंक बीसी संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में जय किशोर, परमानंद मंडल को उपाध्यक्ष,लंबोदर को सचिव व देवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. शिवशंकर कुमार को जोनल कमिटी में रखा गया है।

बैठक में बैंक द्वारा बीसी को बैंक कार्यों, रिकवरी व जनसुरक्षा बीमा योजनाओं को लेकर डाले जाने वाले दवाब की निंदा की गयी. बैंक बीसी के साथ आये दिन हो रही लूट,हत्या की वारदात पर सीएसपी संचालकों द्वारा चिंता व्यक्त की गयी. बीसी कर्मियों द्वारा यह कहा गया कि जब बैंकिंग स्टाफ की तरह वो समान काम करते है,तो समान काम के बदले समान वेतन भी दिया जाना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर धनबाद जिला संघ से योगेश ठाकुर,नवल पांडे,अभिमन्यु मंडल,मुकेश प्रसाद देवघर जिलाध्यक्ष भास्कर,कोषाध्यक्ष अमित कुमार,मनोज,नरोत्तम कुमार दुमका से संजीत मंडल,जगरनाथ मंडल,केशव कुमार,मनोज मंडल,फिरोज आलम,सचिन कुमार आदि मौजूद थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close