Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में 372 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसी कर सकते हैं आवेदन

इंडियन नेवी की ओर से चार्जमैन के 372 पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 15 मई से शुरू हो गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 मई 2023 तय की गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी कैंडिडेट निर्धारित पात्रता अवश्य जांच लें।

इंडियन नेवी में निकली चार्जमैन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने निर्धारित विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्ष को ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत योग्यता एवं मापदंड की जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आगे दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना है। ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जॉइन नेवी के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार वे टू जॉइन पर क्लिक करके चार्जमैन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण कर लें। पंजीकरण के बाद लॉग-इन के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 278 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन फीस नहीं जमा करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close