भारत की 15वीं सबसे युवा राष्ट्रपति आज लेंगी शपथ,पढ़िए कौन दिलाएंगे शपथ,क्या पहन कर लेंगी…..

नईदिल्ली नवनिर्वाचित युवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की आज शपथ लेंगी। 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद नए राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती मुर्मू ने विपक्ष की साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है। आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का नाम शुमार होगा।

शपथ ग्रहण समारोह 10:00 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यों के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनयिक मिशन के प्रमुख, संसद सदस्य शामिल होंगे। संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के बाद राष्ट्रपति अपने काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे। वहां उन्हें एक इंटरसर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास संथाली साड़ी पहनकर द्रोपदी मुर्मू ले सकती है शपथ

द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। शपथ ग्रहण समारोह में वे पारंपरिक संथाली साड़ी पहनकर शपथ ले सकती हैं। साड़ी उनकी भाभी सुकरी टूडू लेकर आई हैं। सुकरी अपने पति तारिणी सेन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। संथाली साड़ी पूर्वी भारत के खास मौकों पर संथाल समुदाय की महिला द्वारा पहनी जाती है। इन साड़ियों के एक छोर पर कुछ धारियों का काम किया होता है।

25 जुलाई को शपथ लेने वाली 10वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगे। वर्ष 1977 से लगातार राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करते आ रहे हैं। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। सर्व पल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई 1962 को शपथ ली। दो राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके, क्योंकि उनका निधन हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई 1977 छठे राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिए थे। 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, के आर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी व रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close