दारोगा-सिपाही बन गये किडनैपर: बदमाशों के साथ मिलकर कर लिया कपड़ा कारोबारी की किडनैप, मांगी फिरौती, लेकिन तभी…

लखनऊ। पैसे के लालच में पुलिसवाले ही किडनैपर बन गये। हैरान करने वाला मामला यूपी का है। जहां बदमाशों के साथ मिलकर दो पुलिसकर्मियों ने एक कपड़ा कारोबारी को अगवा कर बंधक बना लिया और फिरौती मांगी। मामले में लखनऊ के दो पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों ने हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

बिजनौर के रहने वाले इश्तियाक कपड़े का व्यापार करते हैं. इसी के चलते वह विगत 29 नवंबर को आजमगढ़ में कपड़ा बेचने गए थे. इसी दौरान बस अड्डे के पास कुछ लोग बोलेरो से आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारी इश्तियाक को गाड़ी में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया. इसके बाद व्यापारी को लखनऊ के निराला नगर स्थित चरन गेस्ट हाउस के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरी घटना को लखनऊ के हसनगंज थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल यूसुफ हुसैन और दारोगा अनुराग द्विवेदी की मिलीभगत से बदमाशों ने अंजाम दिया। कपड़ा कारोबारी को बंधक बनाकर रखने के दौरान मारपीट भी की गई। उसके पास से तकरीबन 20 हजार रुपये भी ले लिए. वहीं 50 हजार के कपड़े लूट लिए। कारोबारी ने बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाई. इस पर बदमाशों ने 1 लाख 20 हजार की फिरौती मांगी. गनीमत रही कि व्यापारी ने किसी तरह खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया और फिर मदद की गुहार लगाई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close