इंस्पेक्टर को सब इंस्पेक्टर ने मार दी गोली : ट्रांसफर होने से बौखलाये SI ने थाने में ही इंस्पेक्टर के सीने में मारी गोली, थाने में मचा हड़कंप

रीवा। ट्रांसफर से नाराज सब इंस्पेक्टर ने थाने में इंस्पेक्टर को गोली मार दी। मामला मध्यप्रदेश के रीवा का है। सब इंस्पेक्टर खुद के थाने से पुलिस लाइन में ट्रांसफर किए जाने से नाराज चल रहा था। उसकी चलाई गोली थाना प्रभारी के सीने में जा लगी। आरोपी एसआई को पुलिसकर्मियों ने थाने के कमरे में ही बंद कर दिया और घायल थाना प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, रीवा के सिविल लाइन थाने में हृदयनाथ शर्मा में टीआई यानी की थाना प्रभारी के पद पर हैं। इसी थाने में बीआर सिंह सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं। हाल ही में बीआर सिंह का ट्रांसफर सिविल लाइन थाने से पुलिस लाइन में कर दिया गया था। ट्रांसफर आदेश के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बीआर सिंह को रिलीव नहीं किया गया था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अपने ट्रांसफर को लेकर बीआर सिंह थाना प्रभारी से नाराज चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर करीब ढाई बजे वह थाने पहुंचा और टीआई हृदयनाथ शर्मा से ट्रांसफर को लेकर बहस करने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही तभी गुस्साए बीआर सिंह ने टीआई को गोली मार दी। उसकी चलाई गोली सीने के ऊपरी हिस्से में जा रही। इधर गोलियों की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया।

पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे, तो थाना प्रभारी को जमीन पर खून पर लथपथ पड़े हुए देखा, वहीं सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह पास ही हाथ में बंदूक लिए खड़ा हुआ था। उन लोगों ने बीआर सिंह को पकड़ कर थाने के एक कमरे में बंद कर दिया था और घायल टीआई शर्मा को इलाज के लिए रीवा के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। एसआई बीआर सिंह के पास दो बंदूके हैं. एक तो सर्विस पिस्टल और दूसरी उसकी लाइसेंसी बंदूक और कई जिंदा कारतूस उसके पास हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. तुरंत ही भारी पुलिस बल को सिविल लाइन थाने में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर शर्मा को एयरलिफ्ट कर दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close