Investment Scheme: आज ही बच्चे के नाम पर जमा करें सिर्फ 5,000 रुपये, छोटी उम्र में ही मिलेगा बेहतरीन रिटर्न

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली योजना है. अगर आप बेटी के पिता हैं और आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है तो आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं. इस योजना में प्रति वर्ष न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में आपको लगातार 15 साल तक निवेश करना होता है और योजना 21 साल में मैच्योर होती है.

5000 पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप इस योजना में हर महीने 5,000 रुपये भी निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी तक अपनी बेटी के लिए अच्छी रकम जुटा सकते हैं और इससे जुड़ी सभी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुकन्या समृद्धि योजना पर फिलहाल 8 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपका सालाना निवेश 60,000 रुपये होगा. इस तरह आप 15 साल में कुल 9,00,000 रुपये निवेश कर लेंगे.

15 से 21 साल के बीच आपको कोई निवेश नहीं करना होगा, लेकिन आपकी रकम पर 8 फीसदी की दर से ब्याज जुड़ता रहेगा.अगर आप SSY कैलकुलेटर के अनुसार इसकी गणना करते हैं, तो आपको अपने कुल 9 लाख रुपये के निवेश पर ब्याज के रूप में 17,93,814 रुपये मिलेंगे, जो आपके कुल निवेश से लगभग दोगुना होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको मैच्योरिटी पर कुल 26,93,814 रुपये यानी करीब 27 लाख रुपये मिलेंगे.

इसमें इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि आपकी दो से अधिक बेटियां हैं तो तीसरी या चौथी बेटी के लिए आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, यदि आपकी दूसरी लड़की, जुड़वां बच्चे पैदा हुए हैं, तो उसके लिए भी सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है.

Related Articles

close