IPS अजय भटनागर बने CBI के स्पेशल डायरेक्टर, झारखंड कैडर के 1989 बैच के हैं अफसर, इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

रांची। झारखंड कैडर के IPS अजय भटनागर CBI के स्पेशल डायरेक्टर होंगे। केंद्र सरकार ने IPS भटनागर की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। अजय भटनागर, झारखंड कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी है। वह वर्तमान में केन्द्रीय जाँच एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्य कर रहे है। उनकी नियुक्ति 20 नवंबर, 2024 तक अर्थात उनके रिटायरमेंट तक की गयी है।

सीबीआई में संयुक्त निदेशक अनुराग अब एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक होंगे। गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को भी तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक हैं। सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत अनुराग को अब अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति इस पद पर 24 जुलाई, 2023 तक की गयी है। यानी उनका सात साल का कार्यकाल भी पूरा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत शरद अग्रवाल को उनके प्रतिनियुक्ति कार्यकाल में विस्तार दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 मई, 2023 से आगे एक साल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। अग्रवाल का कार्यकाल अब 1 जून, 2023 से 31 मई, 2024 तक कुल आठ साल तक जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close