IPS प्रमोशन ब्रेकिंग : 2011 बैच के 9 IPS का हुआ प्रमोशन, 7 को मिला सेलेक्शन ग्रेड, सेंट्रल डिप्टेशन में तैनात दो को प्रोफार्मा पदोन्नति

रांची। राज्य सरकार ने 2011 बैच के 7 IPS अफसरों को प्रमोशन दिया है। जिन अफसरों का प्रमोशन किया गया है, उनमें से दो सेंट्रल डिप्टेशन पर है, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है। वहीं 7 अफसरों को सेलेक्शन दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक जिन सात IPS को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है, उनमें चंदन कुमार झा, प्रियदर्शी आलोक, चंदन कुमार सिन्हा, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा, मणिलाल मंडल और अंबरलकड़ा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में चल रहे दो अफसरों को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है। जिन अफसरों को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है, उनमें शिवानी तिवारी और जया राय का नाम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close