IRCTC Dividend: IRCTC देगी डिविडेंड, 20 फरवरी है रिकॉर्ड डेट, चेक करें कितना मिलेगा कैश रिवार्ड

IRCTC Dividend Record Date: रेलवे की टॉप कंपनी IRCTC ने तीसरी तिमाही के नतीजों (Q3 FY2025) के साथ अपने निवेशकों के लिए कैश रिवार्ड देने की तैयारी कर ली है। IRCTC ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।

कंपनी Q3 के नतीजों में डिविडेंड की घोषणा करती है, तो यह चालू वित्त वर्ष 2024-25 में IRCTC द्वारा दिया जाने वाला दूसरा डिविडेंड होगा। IRCTC रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक मिनीरत्न कंपनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कब करेगी Dividend का ऐलान

एक्सचेंज फाइलिंग में बीएसई 200 लिस्टेड रेलवे कंपनी ने कहा कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंगलवार, 11 फरवरी, 2025 को जानी है, जिसमें 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए वित्तीय नतीजों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
IRCTC ने कहा कि वित्तीय नतीजों के साथ ही बोर्ड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार करेगा।

IRCTC Dividend 2025 Record Date

यह तय करने के लिए कि दूसरा इंटरिम डिविडेंड प्राप्त करने के लिए कौन एलिजिबल होगा, आईआरसीटीसी ने गुरुवार, 20 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। जिन लोगों के पास इस डेट तक IRCTC के शेयर होंगे, केवल उन्हीं को डिविडेंड मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2020 से अब तक IRCTC ने 10 डिविडेंड घोषित किए हैं, जिनमें से आखिरी वित्त वर्ष 2025 के लिए 4 रुपये का इंटरिम डिविडेंड था। वित्त वर्ष 2024 में पीएसयू ने प्रति शेयर 6.5 रुपये जबकि वित्त वर्ष 2023 में 5.5 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था।

Delhi Election Results 2025: दिल्ली की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज, जानिये

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close