क्या ऐसी होती है मां? सौतेले बेटे को पहले रॉड से पीटा, मन नही भरा तो गला दबा कर दी हत्या और गड्ढे में फेंका शव

पलामू : एक मां ने पहले अपने सौतेले बेटे की रॉड से पिटाई की, फिर गला दबा कर हत्या कर दी. घटना के बाद मां ने बेटे के शव को गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना पलामू छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल मनहो के रहने वाले लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से दो बेटे थे, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं. दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करते रहती थी. सोमवार की रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगड़ा हुआ था. बहस के बाद काजल देवी ने लोहे के रॉड से 12 वर्षीय विवेक की पिटाई की, इस पिटाई में विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली. हत्या के बाद हत्या के बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि विवेक (11 वर्ष) की हत्या के पूर्व भी उसने विवेक को एक बार हंसुआ से काट दिया था. इस घटना के बाद लालमोहन विवेक को अपनी बहन के पास पहुंचा दिया था, जहां रहकर उसकी पढ़ाई होती थी. लेकिन काजल ने पति से झगड़ा करके विवेक को फिर घर वापस बुलवा लिया और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया

विवेक के छोटे भाई ने मामले की जानकारी आज स्थानीय ग्रामीणों को दी. स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली मां ने ही विवेक कुमार की हत्या की है, पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा एवं विवेक के कपड़े को बरामद किया है. हत्या की आरोपी सौतेली मां से पूछताछ की जा रही

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close