हद कर दी.. शिक्षक भी गायब रसोइया भी गायब ! स्कूली बच्चों से लकड़ी के चूल्हे पर बनवाया मिड डे मिल,DSE ने कही कारवाई की बात

लोहरदगा ।झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती किस्को प्रखंड के अति दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र के पाखर राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों से मिड डे मिल बनवाने का एक मामला सामने आया है. बच्चों से मिड डे मिल बनवाने वाली घटना पाखर गांव में संचालित सरकारी स्कूल की है जहां शिक्षकों की घोर लापरवाही की बात सामने आई है. जहां पढ़ने आए छोटे छोटे स्कूली बच्चों से मिड डे मील का खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनवाया जा रहा था. वहीं इस स्कूल में वर्तमान समय में तीन शिक्षक कार्यरत है. जिसमे दो शिक्षक भी गायब नजर आए.

स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों से विद्यालय में खाना बनाने वाली रसोइया होने के बावजूद भी बच्चों से मध्यान भोजन बनवाया जा रहा है. वहीं स्कूल के शिक्षक ने इस पूरे मामले में बताया कि गांव में बाजार लगने के कारण रसोइया विद्यालय नहीं आई थी. जिस कारण बच्चे खुद से ही खाना बनाने लगे. बता दें कि राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में कुल 33 नामांकित बच्चों की संख्या है. जिसमे मात्र 10 बच्चे उपस्थित थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है प्रधानाध्यापक

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम प्रसाद किसान और ज्योत्सना नगोसिया विद्यालय में अनुपस्थित थे. जिससे मात्र एक शिक्षक राजेंद्र नगोसीया के सहारे विद्यालय संचालित हो रहा है. वहीं शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया जाता हैं. जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षक अपने मनमाने ढंग से स्कूल चलाते हैं.

DSE ने कहा

वही जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि बच्चों से खाना बनवाना बिलकुल गलत है. पूरे मामले पर जांच चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close