जल सहियाओं को मिलेगा बकाया मानदेय व प्रोत्साहन राशि, हेमंत कैबिनेट ने 1 अरब से ज्यादा की राशि की मंजूर, जानिये कब तक का मिलेगा बकाया

रांची। जल सहियाओं के लिए राहत की खबर है। मानदेय व प्रोत्साहन राशि को लेकर हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने लंबित व बकाया मानदेय व प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए 1 अरब 10 करोड़ 24 लाख 91 हजार रुपये बजट को मंजूरी दी है।

इस बजट से जल सहियाओं को मार्च 2022 तक बकाया भुगतान किया जायेगा। अप्रैल 2022 के बाद जल सहियाओं को मानदेय नहीं दिया जा रहा है, लेकिन उसके पूर्व की जो बकाया राशि है, उसके भुगतान का राज्य सरकार ने फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close