जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, कही ये बात

जमशेदपुर: छठ महापर्व आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू हो गई है।जमशेदपुर दौरे पर आए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाट का दौरा किया. इस दौरान नगर निकाय के अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोनारी दोमुहानी छठ घाट, कदमा सती घाट, कदमा नील सरोवर छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों की मरम्मत, सफाई कार्य, लाइटिंग, समतलीकरण, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम का निर्माण आदि करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और छठ वर्तियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए वे स्वयं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करेंगे. तैयारियों की समीक्षा के लिए जल्द ही जिला उपायुक्त के साथ बैठक की जायेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सब कुछ बिना किसी रुकावट के किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी कठिनाइयों के छठ की तैयारी करें. उनके भाई और बेटे बन्ना गुप्ता के रहते कोई किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close