जवान का हनी ट्रैप: मजबूरी बताकर आयी करीब, फिर लीव इन में रहते हुए बना लिये MMS, अब वायरल करने की धमकी देकर वसूल रही है कीमत

अंबाला। सेना का एक और जवान हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। आरोप है कि लीव इन रिलेशन में रह रही महिला अब रेप केस में फंसाने और AUDIO-VIDEO वायरल करने की धमकी देकर रूपये की डिमांड कर रही है। इससे पहले भी वो 3 लाख रुपये ले चुकी है, फिर से 3 लाख रुपये मांग रही । इस मामले में जवान की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

हनीट्रैप में फंसे जवान का नाम अशोक कुमार है। गांव की निकिता रानी उर्फ निक्की नाम की महिला पिछले काफी समय से दीप चंद के साथ लीव इन रिलेशनशिप में थी। दिसंबर 2021 में उसका पति फौज से छुट्‌टी आया हुआ था। उसका पति गाड़ी में किसी काम से नारायणगढ़ जा रहा था। उस दिन निक्की ने उसके पति से लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान निक्की ने अपनी मजबूरी बताते हुए रोने का नाटक किया और उसके पति को अपनी बातों में फंसा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फौजी की पत्नी का आरोप है कि पति से 8-10 हजार रुपए ले लिए। उसके पति का नंबर भी ले लिया। उसके बाद लगभग हर 3-4 दिन बाद निक्की उसके पति के पास कॉल करने लगी। निक्की हमेशा अपनी मजबूरी बताते हुए उसके पति के सामने रोने लग जाती थी। आरोप है कि थोड़े-थोड़े रुपए करके निक्की ने उसके पति से 3 लाख रुपए हड़प लिए। शिकायत के आधार पर अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close