झारखंड : 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामला…7 आरोपी गिरफ्तार…4 घंटे में SIT ने किया खुलासा

Rape Case Involving 13-Year-Old Girl: 7 Accused Arrested; SIT Solves Case Within 4 Hours

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर घटना सामने आई है। महेशपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 बालिग और 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एसआईटी के गठन के बाद महज चार घंटे के भीतर पूरी कर ली।

घर के पास खेलते वक्त अगवा की गई बच्ची

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है। पीड़िता अपने घर के पास खेल रही थी, तभी कुछ आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर लौटी और अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार ने जानकारी दी कि रविवार दोपहर को इस मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।

4 घंटे में SIT की बड़ी सफलता, सभी आरोपी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। टीम ने मात्र 4 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

close