1500 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री बोले, 60 हजार युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में मिली नौकरी, HEC झारखंड को मिल जाये, तो बदल देंगे तस्वीर

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के हाथों 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला तो सभी के चेहरे खुशी से दमक उठे। मौका था स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का । मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकरियों के खुले द्वार, स्वरोजगार के लिए भी सरकार कर रही आर्थिक सहयोग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब यहां के युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं। अब तक हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। और यह सिलसिला जारी है । वहीं, निजी संस्थानों और कंपनियों में 60 हज़ार से ज्यादा युवाओं को जॉब दिलाने का काम किया है। जो युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के युवा देश और विदेशों में भी कार्यों से मनवा रहे लोहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का विशेष जोर है । यहां विभिन्न माध्यम से युवाओं के हुनर को निखारने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आज यहां के हुनरमंद युवा देश के साथ विदेशों में भी अपने कार्यों से हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बदलाव लाना है तो हर व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से सोच बदलती है। यह आगे बढ़ने का राह दिखाती है। इसी वजह से हमारी सरकार शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बना रही है । हमारी सरकार ने 80 स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खोले हैं। यहां निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था है। इन स्कूलों की संख्या और बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। हमारी कोशिश है कि सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का अंतर नहीं रहे। यहां के गरीब बच्चों को इन विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

हर वर्ग के प्रति है संवेदना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के प्रति हमारी सरकार की संवेदनाएं हैं। हम बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं लेकर आपके बीच आए हैं । इन योजनाओं का मकसद आपको बेहतर जीवन देने के साथ बेहतर राज्य का निर्माण करना है। इस दिशा में अपने लक्ष्य और मंजिल को हासिल करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं । हमारी सरकार सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एचईसी की बदल देंगे तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की पहचान उद्योगों की जननी के रूप में है। लेकिन, आज इसके हालात से हम सभी वाकिफ हैं। जब यह उद्योग लगा था तो 30 हज़ार से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते थे। लेकिन आज हालात विपरीत है । अगर राज्य सरकार को एचईसी हैंडओवर कर दिया जाए तो हम इसकी तस्वीर बदल देंगे। इसकी पुरानी रौनक वापस लाएंगे और यहां बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।

Related Articles

close