झारखंड: 26 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, डाक्टरों ने कहा…

School News: उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चे एक के बाद बीमार पड़ते चले गये। 26 स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुमला के सदर थाना क्षेत्र के एक अनाथालाय के स्कूल का है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

शिक्षक गीता कुमारी ने बताया कि अनाथ आश्रम में जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी सभी को अस्पताल में लाकर समय पर भर्ती कराया गया, जिससे उनकी स्थिति में अब सुधार है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी के अवसर पर सभी बच्चों को जयपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में घूमने लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां घूमने के बाद सभी बच्चों को पार्क के बाहर चाऊमीन खिलाया गया था, चाऊमीन खाने के कुछ देर के बाद ही सभी बच्चों के पेट व सिर में दर्द होने लगा, वहीं पर बच्चों को चक्कर आने लगा। शिक्षक ने बताया कि पार्क में घूमने के बाद सभी बच्चों को बाहर में चाऊमीन खिलाया गया था. जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

बताया जा रहा है कि गुमला के एक अनाथ आश्रम के 26 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सदर थाना क्षेत्र के टांय सेरा उर्मी मोड़ स्थित प्रगति ग्राम उद्योग संस्थान के द्वारा संचालित अनाथालय के 26 बच्चे रविवार की देर शाम फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आनन-फानन में संस्थान के सदस्य और शिक्षक के द्वारा बीती रात सभी बच्चों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. हालांकि बच्चों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close