झारखंड- 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: पेट्रोलिंग छोड़ थाने में आराम फरमा रहे थे पुलिसकर्मी, DSP पहुंचे तो मच गया हड़कंप, 4 सस्पेंड

Jharkhand- 4 policemen suspended: Policemen were resting in the police station instead of patrolling, there was a commotion when DSP arrived, 4 suspended

Policeman Suspend : चार पुलिसकर्मियों को SSP ने सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में डीआईजी सह एसएसपी ने ये एक्शन लिया है। एसएसपी के इस कार्रवाई से पुलिसकर्मी सकते में हैं। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा पिठोरिया थाने के तीन और पीसीआर के एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है, जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें पिठोरिया थाने के जेएसआई अजय पासवान, श्यामानंद पासवान और अमृत प्रसाद मेहता व पीसीआर 22 के जवान नीरज कुजूर शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक DSP अमर कुमार पांडे ने 30 अप्रैल को पिठोरिया थाने का रात के समय इंस्पेक्शन किया था। जब डीएसपी थाना पहुंचे तो पता चला कि पेट्रोलिंग छोड़कर पुलिसकर्मी थाने में ही आराम कर रहे थे। वहीं पिठोरिया थाना में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब डीएसपी सीढ़ी से ऊपर गये तो पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी सादे लिबास में मिले। जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता पेट्रोलिंग छोड़कर थाने में ही मौजूद थे। ओडी ड्यूटी में तैनात जेएसआई श्यामानंद पासवान भी थाने से गायब मिले। एक और जेएसआई अजय पासवान भी पिठोरिया थाने में आराम करते हुए मिले।

 

जब डीएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से इस संबंध में जानकारी ली, कि वो ड्यूटी छोड़कर थाने में ही क्यों बैठे हैं, तो किसी के पास कोई जवाब नहीं था। जिसके बाद डीएसपी ने रिपोर्ट एसएसपी को दी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने ये कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close