झारखंड: मुंडन कराने जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, आधा दर्जन महिलाएं सहित 10 लोग घायल, तेज रफ्तार ऑटो पलटी

कोडरमा। एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गये। घटना बिहार के नवादा की है। बिहार-झारखंड सीमा का बोर्ड के नजदीक अलगडीहा के समीप ऑटो पलट गयी। घटना में अधिकांश महिला और लड़कियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी घायल झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत सतगामा नासरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव का रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक तनिक रजवार की बेटी अंजली कुमारी और लक्ष्मीनिया कुमारी का मुंडन कराने के लिए नवादा के पचगामा गांव टेंपो से परिजनों के साथ जा रही थी। इसी बीच बिहार झारखंड बॉर्डर अलगडीहा के नजदीक टेंपो अनियंत्रित हो जाने से पलट गया। जिसमें सभी घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एंबुलेंस की मदद से सभी को गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान रामावतार राजवंशी की पत्नी बसंती देवी(26), मुसाफिर राजवंशी का बेटा कारू राजवंशी(10), मुसाफिर रविदास की पत्नी फुलवा देवी(30), तनिक मुसहर की 22 साल की पत्नी बेवी देवी, विपिन रविदास की पत्नी साधना देवी(35), तनिक रजवार की बेटी अंजली कुमारी(6) और लक्ष्मीनिया कुमारी, केतलाल राजवंशी की पत्नी भुवनेश्वरी देवी(50), कुंदन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी(30) और कौशल यादव का बेटा नरेश यादव के रूप में पहचान किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नरेश यादव फसल काट कर दर्शन गांव पैदल लौट रहा था। इसी दौरान बसोडीह की ओर से तेज रफ्तार ऑटो आ रहा था। बिहार-झारखंड सीमा का बोर्ड के नजदीक अलगडीहा के समीप टेंपो अनियंत्रित हो जाने से नरेश यादव पर पलट गया। नरेश यादव को गंभीर चोट आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close