टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री डिवीजन के रक्तदान शिविर 130 यूनिट ब्लड संग्रह,रक्तदाता को किया सम्मानित

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री डिवीजन में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मजदूरों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान किया। इस शिविर में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर के दौरान एक्सल फैक्ट्री के दो प्रमुख कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री जी सी सिंह, जिन्होंने 75 बार से अधिक रक्तदान किया है, और श्री संदीप मरुआ, जिन्होंने 50 वर्ष से अधिक समय से नियमित रूप से रक्तदान किया है, को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यूनियन महामंत्री श्री आर के सिंह को 15 बार से ज्यादा रक्तदान करने के लिये मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर ब्लड कोर्डिनेटर श्री सी खंडाई के निगरानी में सम्पन्न किया गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे एक महान सामाजिक कार्य बताया। उन्होंने मजदूरों के इस योगदान की सराहना की और उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शिविर ने टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच एकजुटता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया है, और इसे भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह, एक्सल हेड जी.एम श्री ए के दास, आई आर हेड जी.एम श्री सौमिक राय, डिवीजन ऑल डी जी एम, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, यूनियन उपाध्यक्ष श्री अशोक उपाध्याय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर श्री सैयद मनोव्वर, श्री एम के सिंह, श्री के पी सिंह सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे। ।

Related Articles

close