झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को बैक डेट से मिला प्रमोशन, अधिसूचना जारी

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रणव कुमार पाल को बैक डेट से अपर समाहर्ता के पद पर प्रमोशन दिया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. झारखंड हाइकोर्ट के द्वारा पारित आदेश और उनके व अन्य छह अधिकारियों के द्वारा प्रमोशन देने के लिए दिए गये आवेदन पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

दरअसल, सदस्य राजस्व पर्षद की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में 28 सितंबर 2021 की तिथि से 53 अधिकारियों को प्रोन्नति देने संबंधि आदेश दिया गया था. मामला हाइकोर्ट में गया जिसके बाद कोर्ट ने प्रमोशन का आदेश 25 सितंबर 2020 के भूतलक्षी प्रभाव से देने का निर्देश दिया है. इसके बाद सरकार ने प्रणव कुमार पाल को एसडीओ से अपर समाहर्ता में प्रमोशन 25 सितंबर 2020 की तिथि से वैचारिक रूप से देने का निर्णय लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close