झारखंड में सरकारी नौकरी से क्या युवाओं का मन उचट रहा है? चयनित होने के बावजूद सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन में नहीं पहुंच रहे

JSSC JDLCCE Result 2023: झारखंड में लगता है युवाओं का रुझान सरकारी नौकरी से घट रहा है। तभी तो लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद भी कई अभ्यर्थी सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन कराने नहीं पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन-तीन बार मौका दिये जाने के बाद जब अभ्यर्थियों ने सर्टिफिकेट जांच नहीं करायी, तो अब जेएसएससी ने आखिरकार 128 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आपको बता दें कि आवेदन के भी शिक्षक भर्ती से लेकर, उत्पाद भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों व फिजिकल टेस्ट में नहीं पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये अभ्यर्थी बार-बार की मोहलत के बाद अभ्यर्थी अपना सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन नहीं कराने आ रहे थे, जिसके बाद अब JSSC ने अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर जानकारी दी है कि 128 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की थी। नियमित और बैकलॉग भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन होना था।

जेएसएससी की तरफ से इसे लेकर 28 फरवरी 2024, 15 मार्च 2024 और आखिरी बार 19 जुलाई 2024 को प्रमाण पत्र की जांच के लिए अभ्यर्थियों को मौका दिया। लेकिन 19 जुलाई को मिले आखिरी मौका में भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।

जिसके बाद कनीय अभियंता पद (असैनिक) परीक्षा के 84 अभ्यर्थी, कनीय अभियंता(यांत्रिकी) के 11, कनीय अभियंता (विद्युत) के 5, मोटरयान निरीक्षक के 6, पाइप लाइन इंस्पेक्टर के 6 और स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के कुल 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवार को जेएसएससी ने खत्म कर दिया है। अब इनकी चयन की दावेदारी नहीं होगी।

मार्च में जारी हुआ था परिणाम

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 2 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। 3 दिसंबर, 2023 तक प्राप्त आपत्तियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 16 जनवरी, 2024 को जारी की गई थी।

जिसके बाद झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परीक्षाफल 5 मार्च 2024 को जारी कर दिया गया था। जारी परीक्षाफल में खान निरीक्षक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित जारी किये गये थे।

जेएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य 1436 जूनियर इंजीनियर, 44 मोटर वाहन निरीक्षक, 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और 16 पाइप लाइन इंस्पेक्टर पद सहित कुल 1551 रिक्तियों को भरना है।

Related Articles

close