झारखंड विधानसभा अपडेट : भाजपा के चारों विधायक का निलंबन वापस….5वें दिन भी विपक्ष का हंगामा रहा जारी …हाथों में तख्तियां …..

रांची। हंगामे के बाद निलंबित चार भाजपा विधायकों का निलंबन वापस हो गया है। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सभी विधायकों के निलंबन को वापस लेने की घोषणा की। इनमें बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह शामिल हैं. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया था। इसके बाद बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह चार अगस्त तक निलंबित किए गए थे।

आज गुरुवार को इन चारों विधायकों का निलंबन वापस ले लिया गया. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी आज विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा. सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वे गौ हत्या बंद करो और गौ तस्करों को संरक्षण देना बंद करो का बैनर हाथों में लिए हुए थे।
इसके बाद स्पीकर कार्यालय का उन्होंने घेराव किया। इस दौरान वे स्पीकर को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने देने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बीजेपी के चारों विधायकों का निलंबन वापस ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close