झारखण्ड : बाबूलाल मरांडी ने संविधान गौरव यात्रा का किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  संविधान गौरव यात्रा का शुभारंभ किया.  बाबूलाला मरांडी ने पुराना हाईकोर्ट स्थित डोरंडा के बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरूआत की.

उन्होंने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा शुरू की गई संविधान गौरव यात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति पार्टी के योगदान को उजागर करना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि यहा यात्रा 15 से 25 जनवरी तक राज्यभर में चलने वाली है.  और पार्टी के नेताओं द्वारा अंबेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा.

यात्रा के दौरान पंपलेट वितरित किए जाएंगे जिसमे यह बताया जाएगा कि बीजेपी ने बाबा साहेब के लिए क्या कार्य किए है और कांग्रेस ने उन्हें कैसे अपमानित किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कई तस्वीरों को साझा किया है और लिखा है कि आज रांची के आज रांची के डोरंडा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान गौरव यात्रा का शुभारंभ किया.

तदुपरांत डोरंडा क्षेत्र के रविदास मोहल्ला में पदयात्रा कर अनुसूचित जाति समाज के लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की अंबेडकर विरोधी चेहरे को उजागर किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close