झारखंड : PJAC मैट्रिक और JSSC-CGL पेपर लीक मामले पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Jharkhand: Babulal Marandi surrounded the government on the PJAC matriculation and JSSC-CGL paper leak case

झारखंड में पेपर लीक अब आम बात होती जा रही है.पिछले दिनों झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया.जिसे लेकर अब बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा है.

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा- झारखंड को शर्मसार कर देने वाले मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। सरकार या पुलिस प्रशासन अब तक तय नहीं कर पाई है कि मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच सीआईडी करेंगी एसआईटी?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच सूचना है कि पुलिस ने एक ही नाम के दो युवकों की गिरफ्तारी की है। अब तक कथित रूप से कोडरमा, मधुपुर से प्रिंस नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, तीसरे प्रिंस नाम के युवक की भूमिका भी पुलिस मान रही है। यदि इन्हें आरोपी के सहनाम के कारण गिरफ्तार या पूछताछ के लिए थाना लाया गया है, तो पुलिस इनसे संवेदनशीलता के साथ पेश आए।

चूंकि JSSC-CGL मामले में @jharkhandpolice के डीजीपी जांच की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले ही बयान जारी कर छात्रों को दोषी ठहरा चुके हैं। इसलिए संभावना है कि मैट्रिक पेपर लीक मामले की लीपापोती कर निर्दोष लोगों के ऊपर आरोप मढ़ दिया जाए। राज्य सरकार, JAC और पुलिस के प्रतिनिधि उन लाखों छात्रों के सामने आकर मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक होने की माफी मांगे। साथ ही, उक्त प्रकरण के जांच की जानकारी सार्वजनिक करें। जांच के नाम पर निर्दोष युवाओं के साथ पुलिस की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क से लेकर सदन तक इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close