झारखंड : बंशीधर महोत्सव अब राजकीय महोत्सव…CM हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणाएं…पढ़े प्रमुख योजनाएं

Banshidhar Mahotsav is now a state festival... CM Hemant Soren made big announcements... Read the major schemes

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में आयोजित बंशीधर महोत्सव-2025 के शुभारंभ पर इसे राजकीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।

राज्यवासियों के विकास के लिए रूपरेखा तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्यवासियों के उत्थान और विकास के लिए कई योजनाएं लाई जाएंगी, जिनका बजटीय प्रावधान विधानसभा सत्र में पारित किया जाएगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा गांव-गांव में जाकर काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं को सम्मान देने में झारखंड अग्रणी

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सम्मान राशि योजना चला रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के 28 राज्यों में सबसे अधिक नारी सम्मान झारखंड में दिया जा रहा है।

जल संकट से उबरेगा पलामू प्रमंडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलामू प्रमंडल पानी की समस्या से जूझता रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की कनहर परियोजना की शुरुआत की थी, जो अगले 6-8 महीनों में पूरी होगी। इससे यहां के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार जनता के द्वार पर पहुंचेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ रांची हेडक्वार्टर से नहीं चलेगी, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने जनता से राज्य में स्थिर सरकार देने के लिए धन्यवाद दिया।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। बंशीधर महोत्सव के अलावा दुबिया खांड मेले को भी राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 योजनाओं का शिलान्यास, 19 योजनाओं का उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 45.88 करोड़ रुपये की 8 योजनाओं का शिलान्यास और 136.84 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रमुख योजनाएं:

  • गढ़वा, भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियाँ, रमकंडा में मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम का निर्माण।
  • स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन।

इस कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री, IG, DIG और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलने से स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close