झारखंड बड़ी खबर: ISM के 10 छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर, बिना संस्था के इजाजत के ही निकले थे टूर पर, सिक्किम में हुई भीषण दुर्घटना

Jharkhand big news: 10 ISM students seriously injured in road accident, had gone on tour without permission of the institute, horrific accident happened in Sikkim

धनबाद। IIT आईएसएम धनबाद के स्टूडेंट सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्टूडेंट की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक एमबीए प्रथम वर्ष के 10 विद्यार्थी 14 मार्च की रात सिक्किम में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। इस घटना में तीन स्टूडेंट को गंभीर चोटें आयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सड़क हादसा उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के पेक्शेप क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की रात को हुआ था। आईआईटी आईएसएम धनबाद के छह छात्र और चार छात्राएं एक वाहन से लाचुंग से गंगटोक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी रात करीब 9:30 बजे असंतुलित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इससे 10 छात्र घायल हो गए। हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि बिना इजाजत के ये सभी स्टूडेंट टूर पर गये थे। संस्थान प्रशासन ने यह जांच शुरू कर दी है कि छात्र किन परिस्थितियों में सिक्किम घूमने गये थे। बताया जा रहा है कि ये सभी विद्यार्थी अपने-अपने वार्डन को सूचना दिये बगैर सिक्किम गए थे। इस कारण उनके वापस लौटने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज मंगन के एक स्थानीय अस्पताल में किया गया। संस्थान के अनुसार ये सभी विद्यार्थी आईआईटी आईएसएम के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और होली की चार दिनों (13 से 16 मार्च) की छुट्टियों में सिक्किम घूमने गए थे।

 

संस्थान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि घायल विद्यार्थियों की जानकारी सिक्किम पुलिस की मदद से प्राप्त कर ली गयी है। सभी विद्यार्थी दक्षिण भारतर से हैं। घायल लड़के आईआईटी आईएसएम के अंबर हॉस्टल में रहते हैं, जबकि छात्राएं रोजलीन हॉस्टल की हैं। संस्थान प्रशासन घायल विद्यार्थियों के संपर्क में है और सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close