झारखंड बिग न्यूज: कांग्रेस नेता को मारी गोली, पूर्व मंत्री के समर्थक पर हुए हमले से मचा हड़कंप, पुलिस जांच मंं जुटी

Jharkhand Big News: Congress leader shot, attack on former minister's supporter creates stir, police engaged in investigation

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक बड़ी घटना की खबर है। कांग्रेस नेता को गोली मारी गयी है। घटना कदमा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। युवक का नाम आलोक कुमार है, वो कांग्रेस कार्यकर्ता था और कई सामाजिक संस्था से जुड़ा हुआ था। वारदात की सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में अज्ञात अपराधियों ने आलोक कुमार उर्फ मुन्ना नामक युवक की गोली मारकर जान ले ली गयी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक आलोक कुमार कांग्रेस का कार्यकर्ता भी था और समाजसेवा भी किया करता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों ने आलोक को सीने में चार गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसी साल 22 नवंबर को आलोक की शादी हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलोक के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। आलोक अपनी बुलेट बाइक से बाजार से फूल और दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मारी। एक गोली उसके पैर में लगी तो वह बुलेट के साथ जमीन पर गिर पड़ा। वह उठकर भागा और अपने एक पड़ोसी के घर में जा घुसा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस के मुताबिक पहले ही अपराधी आलोक का इंतजार रहे थे। जैसे ही आलोक उस तरफ से गुजरा, फायरिंग शुरू कर दी। आलोक उर्फ़ मुन्ना को सामने से गोली मारी है। आलोक के सीने में लगी और वहीं सड़क पर गिर गया। इधर घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और आलोक उर्फ़ मुन्ना को टीएमएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

 

इधर परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से कुछ उनहे घरों की रेकी कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। मृतक के परिजनों ने इस मामले मे पुलिस की लापरवाही को घटना का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

 

इधर, आलोक की हत्या में छोटू बच्चा का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। वैसे पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है और अपराधियों की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है। बीते चार नवंबर को काली पूजा विसर्जन के दौरान मारपीट हुई थी।

 

इस दौरान आलोक के भाई मनोज भगत के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था। मनोज भगत ने शिकायत में बताया था कि काली पूजा विसर्जन के दौरान छोटू बच्चा, आकाश सिंह, नरेश सिंह समेत 10–15 लोगों ने घेर लिया मारपीट शुरू कर दी। छोटू बच्चा ने भाई आलोक पर हथियार तान दिया।

Related Articles

close