NEET-PG 2026: परीक्षा से पहले झारखंड पुलिस का बड़ा प्लान! आज शाम होगी हाईलेवल बैठक, केंद्रों पर बढ़ेगी सुरक्षा

Ranchi News: NEET-PG 2026 परीक्षा को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 30 अगस्त 2026 को होने वाली NEET-PG परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसी सिलसिले में 20 अगस्त की शाम पुलिस मुख्यालय और सभी जिलों के एसपी के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा से लेकर संभावित गड़बड़ियों को रोकने तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
सभी जिलों के एसपी होंगे बैठक में शामिल
जानकारी के मुताबिक, बैठक को लेकर IG अभियान की ओर से सभी जोन के IG, सभी प्रमंडलों के DIG, रांची, धनबाद और जमशेदपुर के SSP समेत सभी जिलों के SP को पत्र भेजा गया है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की होगी समीक्षा
बैठक में राज्यभर के NEET-PG परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करने पर चर्चा करेंगे कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल, पेपर से जुड़ी गड़बड़ी या अन्य अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।
साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े इंतजामों पर भी फोकस रहेगा।
पुलिस मुख्यालय देगा जरूरी दिशा-निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के अधिकारियों को परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने और किसी भी संभावित समस्या पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा जा सकता है।
30 अगस्त को होगी NEET-PG परीक्षा
NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है। देशभर में बड़ी संख्या में मेडिकल अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
झारखंड पुलिस की आज होने वाली बैठक को इसी परीक्षा की सुरक्षा तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। परीक्षा के पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं।












