झारखंड-बड़ी खबर : लड़कियों को 10-10 हजार रुपये देगी सरकार, वित्त मंत्री ने किया ऐलान, कैबिनेट में लगेगी मुहर, बजट में हो सकता है ऐलान

Jharkhand - Big news: Government will give Rs 10,000 each to girls, Finance Minister announced, cabinet approval will be given, announcement may be made in the budget.

Jharkhand News : झारखंड की बेटियों को राज्य सरकार बड़ा आर्थिक संबल देने जा रही है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपये दिये जायेंगे। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार व अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु को भारत रत्न देने, धान खरीदी की धीमी रफ्तार और विशेष केंद्रीय सहायता बंद किए जाने जैसे अहम मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड सरकार राज्य की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए विधिवत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र से मांगी गई सहायता

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि हाल ही में उनकी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने के प्रस्ताव को रखा गया है और केंद्र सरकार से इसके लिए सहयोग मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य की बेटियों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम होगी।

“राज्य की सभी लड़कियों को मिलेगा लाभ”

राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार की मंशा इस योजना का लाभ राज्य की सभी लड़कियों तक पहुंचाने की है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, ताकि बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में दिशोम गुरु के सम्मान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु को पद्म विभूषण दिया जाना राज्य सरकार के लिए गर्व की बात है और इसका स्वागत किया जाता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि दिशोम गुरु को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि इस संबंध में झारखंड विधानसभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

विशेष केंद्रीय सहायता बंद होने पर नाराजगी

अपने भाषण में राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पलामू क्षेत्र में विशेष केंद्रीय सहायता को बंद कर दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस विशेष सहायता को पुनः बहाल करे, ताकि पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों का विकास हो सके।वित्त मंत्री ने झारखंड की कृषि व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, लेकिन राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी केवल 12 लाख हेक्टेयर भूमि में ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close