झारखंड बड़ी खबर: “….आ रहा हूं 24 घंटे के भीतर उड़ा दूंगा..” स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand big news: "....I am coming, I will blow you up within 24 hours..." Health Minister Irfan Ansari again received death threats, police started investigation

Irfan Ansari। “….आ रहा हूं 24 घंटे के भीतर उड़ा दूंगा..” झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। स्वास्थ्य मंत्री ने खुद इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि जिस लहजे में उन्हें धमकी दी गयी, उसे सुनकर यही लगा, कि ये कोई मजाकिया लहजा नहीं था। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री को बोकारो दौरे के दौरान फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मंत्री ने इस संबंध में बोकारो सिटी थाना में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। धमकी भरे फोन कॉल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।रविवार देर रात लगभग 11:56 बजे मंत्री अंसारी के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात कॉल आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉल करने वाले ने न केवल अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि धमकी भरे लहजे में कहा कि “तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे, बस इंतजार करो।” इस धमकी के बाद मंत्री ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।मंत्री अंसारी उस समय बोकारो सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे। सोमवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “हम डरने वाले नहीं हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमकी देने वालों का इरादा चाहे जो हो, लेकिन हमें जनता की सेवा से पीछे नहीं हटाया जा सकता। अगर धमकी उत्तर प्रदेश से आई है, तो इसमें झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत होगा।”इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही बोकारो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर (7005758247) को ट्रैक करना शुरू कर दिया है और शुरुआती जांच में कॉल करने वाले की पहचान भी कर ली गई है।

 

हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अभी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा एजेंसियों ने मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की है। सूत्रों के अनुसार, मंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

Related Articles

close