झारखंड में 20 जुलाई को भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, अमित शाह पहुंच रहे हैं रांची, दिग्गज नेताओं संग करेंगे बैठक, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स

Amit Shah In Ranchi: झारखंड में चुनावी तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा लगातार झारखंड में चुनावी तैयारी को धार दे रहे हैं अब उसी कड़ी में अमित शाह भी झारखंड पहुंच रहे हैं। 20 जुलाई को झारखंड बीजेपी की बड़ी बैठक रांची में होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि 20 जुलाई की बैठक से भाजपा झारखंड में चुनावी शंखनाद कर देगी। 20 जुलाई को धुर्वा के जगन्नाथ मैदान में झारखंड भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिनट टू मिनट अभी तो नहीं आया है, लेकिन जो कार्यक्रम है, उसके मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के विमान से 1.40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब सवा घंटा यानी 3.15 तक रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद अमित शाह करीब 4 बजे प्रदेश भाजपा के हरमू रोड स्थित दफ्तर आएंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। यहां करीब 1 घंटा तक रुकने का कार्यक्रम है. इसके बाद वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से करीब 7.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित शाह 20 जुलाई को कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। धुर्वा के जगन्नाथ मैदान में आगामी 20 जुलाई को बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है। इस कार्यक्रम में राज्य भर से 25000 से अधिक भाजपा के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा चुनाव की कमान संभालने वाले केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close