झारखंड ब्रेकिंग : BSF जवान ने पीडीएस डीलर और उनकी पत्नी समेत 4 लोगों को तलवार से काटा, एक की मौत, अन्य की हालत नाजुक

पलामू : से एक बड़ी खबर आ रही है। एक सनकी बीएसएफ के जवान ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, उनकी पत्नी समेत चार ग्रामीणों को तलवार से काट दिया है. इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में किया जा रहा है. घटना पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना की है.

जानकारी के अनुसार गोल्हना के रहने वाले बीएसएफ के जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन का विवाद था. बीएसएफ का जवान सुबह से तलवार लेकर घूम रहा था. मंगलवार को दो बजे के करीब उसने गांव के पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के घर में घुस गया और तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी, उनकी पत्नी और अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. सभी को तलवार से काटने के बाद बीएसएफ का जवान फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने सभी को लेकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है. पूरे इलाके में आरोपी की तलाश की जा रही है. बीएसएफ जवान को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close