झारखंड जवान की मौत: प्रोन्नति के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस जवान की मौत

धनबाद। झारखंड पुलिस जवान के मौत की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान सिमडेगा जिले के रहने वाले थे और गोड्डा में नियुक्त थे।घटना शुक्रवार रात्रि की बताई जा रही है।आकस्मिक मौत के बाद प्रशिक्षण कैंप में शोक का माहौल है।

मालूम हो कि राज्य भर के कई जिलों के पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति दी जानी है। प्रोन्नति से पूर्व विभागीय आदेश के अनुसार उन कर्मियों प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। फिलहाल राज्य भर के प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण धनबाद जिले गोविंदपुर JAP 3 कैंप में चल रहा है। सूचना के मुताबिक गोड्डा के मृतक जवान गोविंदपुर JAP 3 स्थित कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये तीसरी घटना

सूचना के मुताबिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मी काफी उम्र दराज है। कई कर्मी तो प्रशिक्षण की अवधि में ही सेवानिवृत हो जा रहे हैं। इसके पूर्व भी दो पुलिस कर्मी की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान पूर्व से ही बीमारी से ग्रसित थे।

प्रशिक्षण का क्या होगा फायदा

राज्य भर से करीब 500 की संख्या में पुलिस जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।इन पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 30 वर्षों के उपरांत मिलने वाले प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा विभागीय आदेश अनुसार जो कर्मी ये प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाएंगे उन्हें इन प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close