Jharkhand Breaking : मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान- झारखंड में खुलेंगे 1000 नए अस्पताल!

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी फुल एक्शन में काम में जुट गए हैं. इरफान अंसारी ने जब से मंत्रीपद की शपथ ली है तब से ही झारखंड के मेडिकल फिल्ड में सभी सुविधा मुहैया करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और कई बार बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी कर चुके हैं.

अब एक बार फिर मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड के लोगों के लिए बहुत बडा ऐलान कर दिया है. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य के मरीजों को सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 1000 पीएचसी खोलने जा रहे हैं, उनमें डेंटल डॉक्टरों की भी नियुक्ति होगी। साथ ही राज्य में 6000 मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति करने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को आईएमए, भवन पहुंचे जहां उन्होंने झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) के दंत संवर्ग के प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया. मंत्रई ने अपने संबोधन में ही कहा कि राज्य में 1000 प्राथमिक स्वास्थय केंद्र खोले जाएंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने निजी डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि आप सरकार को सेवा दें। व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें, निजी में आप जो कमाते हैं, सरकार देगी। हर सुविधा उपलब्ध कराएगी। मैं भी डॉक्टर हूं, मानता हूं कि निजी क्लिनिक पर ज्यादा ध्यान रहता है। लेकिन आप अपना काम ईमानदारी से करें, व्यवस्था सुधारें, उसके बाद आपको निजी प्रैक्टिस से छूट है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य का हर तीसरा व्यक्ति दांत की समस्या से पीड़ित है। राज्य की आबादी 4 करोड़ है, लेकिन डेंटल डॉक्टर मात्र 240 हैं। आपके ऊपर बड़ी जवाबदेही है। कहा कि राज्य में अब हर डॉक्टर का सम्मान होगा। आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार की घटना को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वास दिलाता हूं, अब ऐसा नहीं होगा। यह मेरे लिए चैलेंज है। यह तभी संभव है, जब सभी डॉक्टर्स स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य के डेंटल ड़क्टरों को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य में डेंटल डॉक्टरों की जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा। हम राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहते हैं। यह डॉक्टरों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिम्स पर काफी लोड है। बहुत जल्द राज्यवासियों को रिम्स टू मिलेगा। इरफान अंसारी ने जब से पदभार संभाला है तब से ही उन्होंने रिम्स टू खोलने पर जोर दिया है. एक बार फिर उन्होंने कहा है कि रिम्स टू खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को लेकर वह अपना ऑपरेशन स्टार्ट करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान झासा सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने संगठन की ओर से मांग रखी। इस अवसर पर निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ बिमलेश सिंह, डॉ एचपी साहू समेत लगभग 150 से अधिक डॉक्टर उपस्थित थे।

Related Articles

close