झारखंड ब्रेकिंग: विधायक अरुप चटर्जी को गैंगेस्टर प्रिंस खान की धमकी. ” सुन रे अरूप…मैं प्रिंस खान….24 घंटे में रुपया दो, नहीं तो गोली खाओ” मची खलबली…

Jharkhand Breaking: MLA Arup Chatterjee threatened by gangster Prince Khan. "Listen here, Arup... I am Prince Khan... pay up within 24 hours, or else take a bullet." Panic ensues...

धनबाद। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के विधायक अरुप चटर्जी को जान से मारने की धमकी मिली है। धनबाद के निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के श्रेय को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की एंट्री के बाद सनसनी फैल गयी है। दुबई में बैठे गैंगस्टर ने शुक्रवार दोपहर पूर्व विधायक और मासस (एमसीसी) नेता अरूप चटर्जी को व्हाट्सएप पर कॉल, वॉइस मैसेज और धमकी भरे संदेश भेजकर 24 घंटे के भीतर पैसे देने की धमकी दी है। साथ ही दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो भी भेजा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साउथ अफ्रीका के नंबर से आया धमकी भरा मैसेज

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अरूप चटर्जी के निजी मोबाइल नंबर पर +27 61 373 7683 नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आया। व्हाट्सएप पर यह नंबर साउथ अफ्रीका का दिखाई दे रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि,

“सुन ले रे अरूप चटर्जी… मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं। हमें भी पैसा चाहिए, नहीं तो 24 घंटे में रिजल्ट देंगे। कोयले का काम कैसे चल रहा है? जवाब देगा या गोली खाएगा?”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वॉइस नोट में पुलिस को भी दी चुनौती

टेक्स्ट मैसेज के साथ गैंगस्टर ने एक वॉइस नोट भी भेजा, जिसमें उसने पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी। वॉइस मैसेज में उसने कहा कि नंबर ब्लॉक करने या बंद करने से कुछ नहीं होगा। यदि पैसे नहीं दिए गए तो दोबारा फोन नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे “रिजल्ट” दिया जाएगा।गैंगस्टर ने यह भी कहा कि यदि मामला खत्म करना है तो “मैनेज” कर लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

 

फ्लाईओवर विवाद के बीच बढ़ी हलचल

निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर इन दिनों भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के बीच श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। इसी बीच गैंगस्टर की धमकी सामने आने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

 

पुलिस हुई अलर्ट, शुरू हुई जांच

धमकी मिलने के बाद धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस की टेक्निकल सेल विदेशी नंबर, व्हाट्सएप अकाउंट और भेजे गए वीडियो की जांच में जुट गई है। साथ ही पूर्व विधायक की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क तक पहुंचने के लिए साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है।धनबाद कोयलांचल में पहले से सक्रिय रंगदारी गिरोहों के बीच इस तरह खुलेआम एक पूर्व विधायक को धमकी मिलने से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close