झारखंड-भाई ने की बहन से शादी: प्यार के नाम पर रिश्तों को किया शर्मिंदा, भागकर आयी बहन की रेलवे स्टेशन पर भाई ने भरी मांग, मामला पहुंचा थाने

पलामू। प्यार के नाम पर रिश्तों को शर्मिंदा करने का एक मामला सामने आय़ा है। पलामू में भाई ने अपनी बहन से ही शादी कर ली। मामला अब थाना में है। लड़का पलामू का रहने वाला है, जबकि लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। दो रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। पुलिस अब इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लड़की छत्तीसगढ़ से यहां पहुंचीं थी। ममेरे भाई से उसकी मुलाकात डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर हुई। दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। लड़का स्टेशन पर अपने साथ सिंदूर लेकर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन पर ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। शादी करने के बाद दोनों ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। भाई-बहन की शादी की खबर ने परिजनों को परेशान कर दिया। परिजन तुरंत इस मामले को लेकर थाने पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही लड़का और लड़की साथ रहने पर अड़े हुए हैं। परिजनों के अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष है। जबकि लड़की खुद को 19 वर्ष का बता रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की। फिर दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। लड़के ने डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर अपनी ही फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close