Jharkhand Budget Update: 4036 पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय, 4 महिला कॉलेज सहित 19 नये महाविद्यालय, देखिये शिक्षा विभाग के लिए बजट में ऐलान

रांची। झारखंड का बजट आज पेश कर दिया गया। इस दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का पूरा फोकस महिलाओं और किसानों पर दिखा। किसानों के लिए जहां 2 लाख तक कर्ज माफ किया गया है। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा गया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस दौरान बताया कि गर्भवती महिलाओं को मातृ किट मिलेगा। महिलाओं, बच्चों और सामाजिक सुरक्षा के लिए 8021.93 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें जच्चा बचा के लिए पोशाक, तेल, साबुन, बाल्टी, मग आदि होंगे।

उन्होंशने एलान किया कि अगले वित्तीय वर्ष में 325 प्रखंडों में लीडर स्कूल खुलेंगे। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 12 हजार तीन सौ 14 करोड़ 21 लाख रुपये तथा उच्च एवम तकनीकी शिक्षा के लिए 2411.77 करोड़ का बजट रखा गया है। उन्होंाने बताया कि 4036 पंचायत स्तरीय विद्यालय अगले दो वर्षों में आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित होंगे। 117 विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा हेतु लैब की स्थापना होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट में 19 नए महाविद्यालय स्थापित होने की घोषणा की गई है। रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी, रिम्स का विकास होगा, रिनपास की भूमि में एक मेडिको सिटी की स्थापना भी होगी। 19 नये कालेजों को खोलने की भी घोषणा की गयी है। जिसमें से 14 डिग्री कालेज होंगे, वहीं 4 महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गयी है। वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि प्रमुख शहरों में बहुमंजिला मॉडल छात्रावासों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा।

सदन में वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ राजस्व आय के 53,500 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इसे वर्ष 2023-24 से 2030 के बीच प्रतिवर्ष 14.2 प्रतिशत की औसत वृद्धि सुनिश्चित करके हासिल किया जा सकता है। इसी के साथ बजट में ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख करने तथा एनपीए खाता धारक किसानों को भी इस योजना के तहत शामिल किए जाने का एलान किया गया। कृषि एवं पशुपालन के लिए 40606.57 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close