Jharkhand Bus Accident : दुमका से रामपुरहाट आ रही यात्री बस पलटी, 50 घायल, कई की हालत गंभीर

रांची : झारखंड से पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इसमें 50 यात्री घायल हो गए. घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये सभी लोग पाकुड़ के आलूदोहा से रामपुरहाट जा रहे थे. घटना शुक्रवार (तीन नवंबर) को शाम चार बजे के करीब बीरभूम जिले में रामपुरहाट में हुई. यह झारखंड की सीमा से सटता है.

घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. क्षतिग्रस्त यात्री बस से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया की यह दुर्घटना झारखंड और रामपुरहाट के बीच स्थित हरिपुर और बिनान गढ़िया ग्राम के पास हुई है. बस के यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में बस चला रहा था. बस की स्पीड काफी तेज थी. तभी हरिपुर और बिनान गढ़िया के बीच सड़क पर मौजूद एक कलवर्ट के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close