झारखंड: कारोबारी के घर भीषण डकैती, बंधक बनाकर पहले बेदम पीटा, फिर 10 लाख के जेवरात-कैश लूट हुए फरार, जाते वक्त तोड़ा मोबाइल, CCTV भी ले भागे

Jharkhand: A brutal robbery at a businessman's house, first he was held hostage and beaten to death, then he escaped after looting jewellery and cash worth 10 lakhs, broke his mobile while leaving, also took away CCTV

Jharkhand Crime News: भीषण डकैती से इलाके में सनसनी फैल गयी है। एक व्यावसायी घर डकैतों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान 10 लाख से ज्यादा के कैश और जेवहरात लेकर डकैत फरार हो गये। घटना गिरिडीह के जमुआ द्वारपहरी मुख्य मार्ग के प्रतापपुर मोड़ की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां व्यवसायी के घर से नकाबपोश अपराधियों ने देर रात 2 बजे पूरी घटना को अंजाम दिया। लूटपाट करने से पहले अपराधियों ने सभी के साथ मारपीट की और परिजनों को बंधक बना लिया। परिजनों के मुताबिक इस दौरान अलमीरा में रखे जेवरात समेत 10 लाख रुपये नगद लूट लिये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध के क्रम में एक नकाबपोश अपराधी ने लोहे के रड से व्यवसायी के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया. साथ ही उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। व्यवसायी ने यह भी बताया कि अपराधियों की संख्या लगभग एक दर्जन थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सीसीटीवी को भी साथ लेकर चले गए। भागने के क्रम में अपराधियों ने लूटे गये मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक देर रात वे अपना किराना दुकान बंद कर घर आए, इसके बाद खाना खाकर परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान दुकान की गली में लगा शटर तोड़कर 6 अपराधी कमरे में घुसे और हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close