झारखंड : कार में आये और किया इंतजार, युवक के घर घुसते ही रेत दिया गला; रांची में खौफनाक मर्डर

Jharkhand: Came in a car and waited, slit the throat of the youth as soon as he entered the house; Horrific murder in Ranchi

रांची में फिर एक मर्डर हुआ.कांके डैम इलाके में अज्ञात अपराधियो ने 35 वर्षीय रमेश उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी. अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब रमेश उरांव किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर तड़के करीब 4 बजे अपने घर लौटे.

मृतक रमेश उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो सुबह टॉयलेट गई थी तभी किसी ने उनके पति की हत्या कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला रांची के गोंदा थानाक्षेत्र अंतर्गत कांके डैम इलाके का है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो कांके चौक को जाम कर दिया.

कार में सवार होकर आये थे अपराधी
बताया जा रहा है कि कार सवार अपराधी रात को ही रमेश उरांव के घर में मौजूद थे और घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे. तड़के 4 बजे जैसे ही रमेश उरांव घर पहुंचा, अपराधियों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस विभिन्न एंगल से वारदात की छानबीन में जुट गई है.

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इस बीच ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से ही कांके चौक में ट्रैफिक जाम कर दिया जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस के काफी समझाने पर लोग माने.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close