झारखंड : CM हेमंत सोरेन का स्पेन में बड़ा कदम…निवेश के लिए प्रस्तुत किया रोडमैप…राज्य को मिलेगा फायदा।

Jharkhand: CM Hemant Soren takes a big step in Spain...presented a roadmap for investment...the state will benefit.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है. सीएम अपने इस दौरे पर कई मीटिंग भी कर रहे हैं.

इसी बीचबुधवार को राज्य सरकार ने स्पेन में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन के दौरान राज्य का भविष्यागामी निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया.जिसमें झारखंड के सतत औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रखा गया और वैश्विक निवेशकों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया.
इनमें खनिज संसाधनों की खोज और विकास, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में स्तत विकास आधारित साझेदारी और इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ गतिशीलता में नवाचार शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोडमैप पेश कर CM ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन ने इस सम्मेलन में संबोधन कर कहा कि झारखंड हरित, और समावेशी विकास का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है. इस पहल का उद्देश्य वैश्विक निवेश को आकर्षित करना, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और राज्य को पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close