झारखंड : नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए स्थानीयता की बाध्यता खत्म, 13 अगस्त को इन तीन पाठ्यक्रमों के लिए होगी परीक्षा

रांची। नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए JCECB अब फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अब नर्सिंग संस्थानों में दाखिला के लिए स्थानीय निवासी होने की बाध्यता खत्म हो गयी है। लिहाजा अब आवेदन की पक्रिया शुरू होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने आवेदन की उस कंडिका को हटा दिया है। दाखिले के लिए अगले महीने परीक्षा होनी है।

झारखंड राज्यांतर्गत नर्सिंग संस्थानों के प्रबंधन, नामांकन एवं परीक्षा संचालन नियमावली-2023 के तहत गैर-सरकारी संस्थानों में 50 प्रतिशत मुक्त सीटें होंगी, जिनपर नामांकन में सरकारी संस्थानों के अनुसार शुल्क लागू होगा। 50 प्रतिशत सीट प्रबंधन कोटे की होंगी। अभ्यर्थी जो पूर्व में स्थानीयता की बाध्यता या किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 21 से 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नर्सिंग पाठ्यक्रम बीएससी नर्सिंग (बेसिक/पोस्ट बेसिक) एवं नर्सिंग पाठ्यक्रम (एएनएम, जीएनएम) में दाखिले के लिए 13 अगस्त को अलग-अलग पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। एएनएम, जीएनएम की परीक्षा रांची, धनबाद, दुमका जमशेदपुर, एवं पलामू, बीएससी नर्सिंग बेसिक की परीक्षा रांची, धनबाद, दुमका एवं पलामू तथा पोस्ट बेसिक परीक्षा रांची में आयोजित की जाएगी। सरकारी के साथ-साथ गैर सरकारी संस्थानों में भी शत-प्रतिशत सीटों पर नामांकन जेसीईसीईबी द्वारा आयोजित की जानेवाली प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close