झारखंड: कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप, केंद्रीय प्रवक्ता पद से महिला ने दिया इस्तीफा, लिखा कीमत लगाने की कोशिश मत करना, निशिकांत दुबे ने….

रांची। झारखंड में कांग्रेस के लिए कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंत्री पद नहीं मिलने से जहां एक तरफ कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं, वहीं कांग्रेस के एक विधायक पर बलात्कार का आरोप लगा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बलात्कार पीड़िता को किये गये व्हाट्सएप कॉल और कीमत लगाये जाने का चैट पोस्ट किया है। जिस महिला नेत्री से रेप की वारदात हुई है, वो केंद्रीय प्रवक्ता है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कियाहै, जिसमें कांग्रेस के विधायक पर रेप करने और पैसे और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

निशिकांत दुबे ने पोस्ट कर चैट की दो फोटो भी शेयर की है। कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि कॉंग्रेस के एक विधायक बलात्कार करने के बाद पैसे व पॉवर से पीड़ित महिला को कैसे धमकी देकर चुप कराते हैं,उसकी बानगी इस WhatsApp में देखिए । राहुल गांधी की यात्रा का यह अगुआ रहा,यही कॉंग्रेस का महिलाओं के प्रति सम्मान है। प्रियंका गांधी का महिला प्रेम है ।आगे आने वाली कड़ी का इंतज़ार करिये ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने चैट में लिखा था…
महिला ने पहले उस विधायक को चैट में लिखा है कि मेरी लगाने की कोशिश मत करिये, मैं एक सम्मानित महिला हूं। आप साजिश के तहत मेरी अस्मत लूटने में सफल हो गये, मैं इसी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही हूं, जिसे आप की और होटल प्रबंधन के मिलीभगत को सभी सामने रखूंगा। आप चाहे मेरी जान ही मरवा दें, मुझे कोई डर नहीं है। अब मैं पार्टी के भी केंद्रीय प्रवक्ता से अपना इस्तीफा अध्यक्ष महोदय को भेज चुकी है।

इस चैट के बाद महिला को 12 से ज्यादा बैर व्हाट्सएप कॉल किया गया। इसके बाद महिला ने एक और मैसेज लिखा है, 2 दिन आपकी धमकी से डर कर मैं चुप बैठ गई, जिस तरह आप मुझे होटल बुलाकर नंगा करने का काम किये है, उसी तरह मैं आपकी असलियत को पूरे झारखंड में सबों के बीच पहुंचाने का काम करूंगी।
हालांकि निशिकांत दुबे ने इस पोस्ट में कांग्रेस विधायक का नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने इंतजार करने की बात लिखी है, उससे एक बात तो साफ है आने वाले दिनों भाजपा सांसद कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, निश्चित ही चुनाव के पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close