झारखंड सिपाही भर्ती : 4898 पदों पर होगी झारखंड में सिपाहियों की भर्तियां, जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

रांची। झारखंड में इन दिनों लगातार वैकेंसी निकल रही है। अब इसी कड़ी में सिपाही की भर्ती भी शुरू होने वाली है। करीब 5000 पदों पर सिपाही की भर्तियां होगी। जानकारी के मुताबिक झारखंड में सिपाहियों की नियुक्ति की नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग ने अधियाचना भेजी है। लिहाजा सिपाही भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी हो सकता है। कैबिनेट की बैठक में पिछले महीने से सिपाही भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया है।

सिपाही के लिए आवेदक को 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। साथ ही फिजिकल में पुरुषों को10 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटे में और महिला अभ्यर्थी को 5 किलोमीटर की दौड़ आधे घंटे में पूरी करनी होगी। हालांकि इस बार परीक्षा परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिसके तहत पहले अभ्यर्थी को फिजिकल पास करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद मेडिकल और फिर लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। पहले मेडिकल आखिरी में लिया जाता था, पहले लिखित व उसके बाद फिजिकल होता था। जानकारी के मुताबिक कुल 4898 पदों पर भर्तियां निकाली जायेगा। जिमें रेगुलर व बैकलॉग बहाली दोनों होगी। नियमित की सीटें 3798 है, जबकि बैकलॉग सीटों की संख्या 1120 है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close