Jharkhand Crime: शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर प्रेमी ने माता-पिता संग मिलकर की हत्या; शव पेड़ से लटकाकर बनाया आत्महत्या का रूप, प्रेमी व माता-पिता अरेस्ट

बोकारो के जरीडीह में युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रेमी और उसके माता-पिता ने गला दबाकर हत्या की और शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

बोकारो। जिस युवती की आत्हत्या समझकर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी, दरअसल वो मामला तो आत्महत्या का निकला। जरीडीह थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकी मिली युवती ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी सुनियोजित हत्या की गयी थी। बोकारो पुलिस ने जांच के बाद युवती के कथित प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों ने मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

पेड़ से लटका मिला था 20 वर्षीय युवती का शव

बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला चटीगढ़ा जंगल के पास एक पेड़ से गमछे के सहारे लगभग 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। जांच में उसकी पहचान चांपी पिठोरिया निवासी आरती हेंब्रम के रूप में हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैज्ञानिक और तकनीकी जांच से खुला राज

पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर संदेह आरती के कथित प्रेमी मनोज मरांडी पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मनोज मरांडी, उसके पिता नाजीर मरांडी और मां सरस्वती देवी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

डेढ़ साल से था प्रेम संबंध, शादी का झांसा देकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक मनोज मरांडी और आरती हेंब्रम के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। 2 अगस्त को मनोज शादी का आश्वासन देकर आरती को अपने घर ले आया।हालांकि, मनोज के माता-पिता युवती को घर में रखने के पक्ष में नहीं थे। दूसरी ओर आरती अपने घर लौटने के बजाय वहीं रहने की जिद कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गला दबाकर हत्या, फिर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

पुलिस जांच के अनुसार 4 अगस्त की शाम मनोज मरांडी, उसके पिता और मां ने मिलकर घर के पीछे बाड़ी में आरती की गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया गया।

तीनों आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने हत्या के आरोप में मनोज मरांडी, उसके पिता नाजीर मरांडी और मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close