झारखंड: दादी-पोते की सड़क हादसे में गयी जान, ऑटो सवार एक ही परिवार के लोग हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, दो की गयी जान, 5 गंभीर

Jharkhand: Grandmother and grandson died in a road accident, people of the same family travelling in an auto became victims of a horrific road accident, two died, 5 critical

Road Accident : एक भीषण सड़क दुर्घटना में दादी-पोते की जान चली गयी। वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के शंखा-गढ़वा एनएच-39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ पर गुरहा कोयल नदी पुल के पास की है। यहां एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि पांच यात्री घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर है। घटना में घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव के एक ही परिवार के सात लोग ऑटो से बेलचंपा से वापस घर लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच लेन बदलने के दौरान एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि ऑटो पलट गया। इस घटना में दादी-पोते की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में लालगढ़ ग्राम पंचायत निवासी अशोक चौधरी की पत्नी जगवती देवी (62 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं अशोक चौधरी के सात वर्षीय पोते की मौत हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close