Jharkhand: फांसी की सजा, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

Jharkhand: Death sentence, court sentenced the accused of murder after raping a 5 year old girl.

Jharkhand News: लोहरदगा जिले में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है. जिस शख्स को यह सजा सुनाई गई है, उसका नाम इंदर उरांव है. लोहरदगा के एडीजे-1 अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है. घटना जिले के बगडू थाना क्षेत्र के आर्या गांव में हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने वाली लोक अभियोजक मिनी लकड़ा ने बताया कि दिसंबर 2022 में पांच साल की बच्ची को उसकी मां खाना खिलाकर बाकी बच्चों के साथ खेलने के लिए बाहर छोड़ गई थी. इस दौरान आरोपी इंदर उरांव वहां पहुंचा. उसने बाकी बच्चों को कुछ पैसे दिए और दुकान में कुछ खरीदकर खाने की बात कहकर वहां से भेज दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसने उसके शव को शौचालय के शॉवर के पास फेंक दिया. फिर उसे बोरे से ढक दिया. कुछ देर बाद जब बच्ची की मां अपनी बेटी को खोजने निकली, तो वह वहां नहीं मिली. उसके साथ खेल रही बच्चियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि इंद्र उसे अपने साथ ले गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंद्र की तलाश करने पर वह एक ठेले पर चाऊमीन खाता मिला. बच्ची के बारे में पूछने पर वह वहां से भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद उसने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या और शव को झाड़ी के पास फेंकने की बात कबूल कर ली. नाबालिग की मां के बयान पर बगडू थाना में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

Related Articles

close