झारखंड- दीदी का देवर दीवाना: भाभी की बहन की किडनैपिंग कर करना चाहता था शादी, सेहरा बंधा नहीं, लेकिन बंध गयी हथकड़ी

Jharkhand - Didi's brother-in-law is crazy: wanted to marry sister-in-law by kidnapping her, Sehra was not tied, but handcuffs were tied.

Jharkhand Crime News: भाभी की बहन पर देवर का इस कदर दिल आया कि कट्टे की नोंक पर किडनैपिंग का प्लान बना डाला। हालांकि प्लान कामयाब नहीं हुआ, जिसके बाद सरफिरा आशिक सेहरा बांधने के बजाय जेल में बंद हो गया। मामला झारखंड के कोडरमा का है, जहां लड़की के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को कोडरमा में एक लड़की के किडनैपिंग की कोशिश की गयी। किडनैपर युवक में एक लड़की की बड़ी बहन का देवर है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक तरफा प्यार में कट्‌टे के बल पर लड़की को किडनैप करने का प्रयास किया था। आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में हुई थी। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज हथियार के बल पर लड़की का अपहरण कर शादी करना चाह रहा था, जबकि वो शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। वो लड़की की किडनैपिंग करना चाह रहा था, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर एक टीम बनायी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से भाग रहे 6 अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ पर मामला एक तरफा प्रेम का पाया गया। अपराधकर्मी दीपू कुमार सिन्हा के पास से एक जिंदा गोली, मनोज कुमार सिन्हा के पास से दो रेड चिली पाउडर स्प्रे एवं पकड़े गए अपराध कर्मियों के निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया।

 

ये अपराधी पकड़े गये

पकड़े गए आरोपियों में गिरिडीह के देवरी निवासी मनोज कुमार सिन्हा(40), गांवा निवासी अभय कुमार (18), नालंदा निवासी चंदन कुमार (30), नालंदा निवासी दीपू कुमार (28), नालंदा निवासी अमित राज (19) और नालंदा का ही रहने वाला रितिक कुमार (18) शामिल है। मनोज कुमार सिन्हा मुख्य आरोपी है।

Related Articles

close