झारखंड: डीजपी 6 मार्च को लेंगे IG, DIG, SP की बैठक, इन मुद्दों पर डीजीपी एक्शन के मूड में, आईजी-डीआईजी को भी दिया जा सकता है…

Jharkhand: DGP will hold a meeting of IG, DIG, SP on 6 March, DGP is in mood to take action on these issues, can also be given to IG-DIG...

Jharkhand Police News: डीजीपी अनुराग गुप्ता एक्शन में हैं। कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच 6 मार्च को डीजीपी बड़ी बैठक लेने वाले हैं। होली के पहले हो रही इस बैठक में होली पर लॉ एंड आर्डर का मुद्दा तो होगा ही, मुख्य रूप से

बच्चों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की समीक्षा की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6 मार्च की इस बैठक में रेंज DIG, जोनल IG, SSP और जिले के SP शामिल होंगे। वहीं, इसके अलावा यह समीक्षा की जाएगी कि BNS की 61 धाराओं के तहत अब तक थाना स्तर में महिलाओं और बच्चों के मामलों में क्या कार्रवाई की गई है।

ऐसे में अगर कोई अधिकारी मामले में लापरवाही कर रहे होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर कदम उठाना है और जो भी मामले लंबित है उनपर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी इस दौरान आईजी और डीआईजी को नयी जवाबदेही पर सौंप सकते हैं। इससे पहले DGP अनुराग गुप्ता ने जोनल IG और रेंज DIG को निर्देश देते हुए कहा था कि सभी 61 धाराओं के तहत दर्ज कांड में अनुसंधान की स्थिति और तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित सुपरविजन के लिए केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close